गुरु पूर्णिमा (guru purnima) 2024 के दिन जरूर करें यह तीन काम, होगी लक्ष्मी जी की कृपा; जाने सही मुहूर्त व पूजा विधि

हिंदू संस्कृति में गुरु या शिक्षक को सदैव ईश्वर के समान माना गया है। गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा एक ऐसा दिन है जब हम अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। संस्कृत शब्द “गुरु” का अर्थ है वह जो हमें अज्ञान से मुक्ति प्रदान करता है। आषाढ़ माह की पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण होता है, और इसे गुरु पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल, गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को रविवार को मनायी जाएगी। यह दिन वेद व्यास के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने पुराण, महाभारत और वेद जैसे महत्वपूर्ण हिंदू ग्रंथों का निर्माण किया।
गुरु पूर्णिमा 2024 की तिथि और समय:
- दिनांक: रविवार, 21 जुलाई, 2024
- समय:
- गुरु पूर्णिमा का प्रारंभ: 20 जुलाई 2024 को शाम 05:59 बजे
गुरु पूर्णिमा का समाप्त: 21 जुलाई 2024 को दोपहर 03:46 बजे
- गुरु पूर्णिमा का प्रारंभ: 20 जुलाई 2024 को शाम 05:59 बजे
गुरु पूर्णिमा के दिन ये काम जरुर करें
- गुरु पूर्णिमा पर्व के दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान जरूर व्यक्त करें और उनका आशीर्वाद लें।
- इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। भोजन, वस्त्र और धन का दान और पशु-पक्षियों को भोजन कराकर अक्षय पुण्य की प्राप्ति करें।
- सनातन धर्म में सबसे पहले गुरु माता-पिता होते हैं।अतः इस दिन माता-पिता के चरण स्पर्श करें व आशीर्वाद लें । जिससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो और भविष्य में सफलताओं के मार्ग खुले।
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुर्देवो महेश्वर: I
गुरु: साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः II